Breaking News

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ठगी मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज

दिनेश बस्सी की फाइल फोटो।

अमृतसर, 22 सितंबर:अमृतसर में कांग्रेस सरकार के दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआरदर्ज हुई है । दोनों पर अमृतसर के कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह से 50 लाख रुपए की कथित  ठगी करने का आरोप है। आरोपी अमित बजाज होली सिटी का रहने वाला है, जबकि वंश बस्सी पुराने शहर में घी मंडी के भीतर शहीद भगत सिंह रोड का निवासी है।

पुलिस में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता के मुताबिक, 26 जून, 2023 को एक जमीन का एग्रीमेंट टू सेल किया गया था। इस संपत्ति के लिए उसने आरोपियो को 50 लाख रुपए का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद इकरारनामे को कभी रद्द नहीं किया गया और आपसी सहमति से इसे कई बार मौखिक रूप से आगे बढ़ाया जाता रहा।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसके बावजूद अमित बजाज ने उसकी अनुमति के बिना 10 अक्टूबर 2025 को यह दस्तावेज वंश बस्सी के पक्ष में कर दिया। आरोप है कि दोनों ने इकरारनामा अपने नाम कर लिया, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा पहले दी गई 50 लाख रुपये की राशि वापस नहीं की।

दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता के अनुसार, नवंबर 2025 में उसे इस बारे में पता चला कि दोनों आरोपियो ने कथित तौर पर मिलीभगत करके उक्त इकरारनामा किसी तीसरी पार्टी के नाम पर कर दिया है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इकरारनामे, भुगतान और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीमा पार से ड्रग तस्करी को तीसरा बड़ा झटका: अमृतसर में 17KG और हेरोइन जब्त;  तीन लोग पकड़े गए

अमृतसर, 19 सितंबर(राजन): काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने एक और क्रॉस-बॉर्डर नारकोटिक्स स्मगलिंग मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *