Breaking News

अटारी में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान केजरीवाल व भगवंत मान पर जमकर गरजे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और सतिंदर सत्ती

अमृतसर, 23 सितंबर(राजन):दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। अटारी सीमा क्षेत्र में भाजपा द्वारा निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज और ड्रामेबाज शायद ही इस धरती पर कभी पैदा हुआ हो। जिस व्यक्ति ने दिल्ली में स्कूल, किताबें और रोजगार देने की बजाय ‘एक के साथ एक शराब की बोतल मुफ्त’ की योजनाएं चलाकर नौजवानों को नशेड़ी बनाया, उसी धोखेबाज जोड़ी ने आज पंजाब के घर-घर तक सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टा) की आपूर्ति न रोककर हंसती-खेलती युवा पीढ़ी को तबाह कर दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुए सिरसा ने कहा कि केजरीवाल ने तीन महीने में नशा समाप्त करने की गारंटी देकर पंजाब को सिर्फ एक ऐसा ‘कॉमेडियन’ थमाया है, जो मंचों पर नाचने-गाने के अलावा कुछ नहीं करता। सिरसा ने आगे कहा कि दिल्ली की प्रबुद्ध जनता ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं को हराकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब ये सभी पराजित नेता पंजाब के सरकारी खजाने, सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टरों में मौज-मस्ती कर रहे हैं।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रख्यात कलाकार व अधिवक्ता सतिंदर सत्ती ने ‘आप’ सरकार के झूठे दावों को बेनकाब किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद उधम सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर और जनरल हरी सिंह नलवा जैसे योद्धाओं की पावन धरती को केजरीवाल-मान जोड़ी ने नशे की मंडी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाबियों की पगड़ी और आत्मसम्मान पर गहरा आघात है कि बुजुर्गों को अपने बेटों की चिताओं को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

यात्रा के समन्वयक और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रविकरन सिंह काहलों ने कहा कि यह यात्रा केवल जनजागरण नहीं, बल्कि नशा माफिया को राजनीतिक संरक्षण देने वाली ‘आप’ सरकार की जड़ें हिलाने का शंखनाद है। डॉ. सुशील देवगन ने भारी जनसमूह का धन्यवाद किया और नशे के इस तंत्र के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की।

इस अवसर पर हलका प्रभारी मुखविंदर सिंह माहल, पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव  मनजीत सिंह मन्ना, पूर्व मंत्री व जिला प्रभारी अश्वनी सेखड़ी, पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, मनप्रीत सिंह, सकतर सिंह सहित पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व और हजारों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरूप रानी सरकारी कॉलेज में छात्राओं से रू-ब-रू होकर किया संवाद

अमृतसर, 22 सितंबर(राजन): पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान आज सरूप रानी सरकारी कॉलेज, अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *