Breaking News

जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन): जनगणना 2027 के दूसरे चरण (चरण-II—जनसंख्या गणना) के तहत फील्ड ट्रेनरों (Field Trainers) के लिए जिला परिषद हॉल, अमृतसर में 21 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों के तहत अमृतसर के जनगणना अधिकारियों (PCOs) द्वारा आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक स्वदेश प्रताप सिंह शाक्य तथा मास्टर ट्रेनर राजविंदर सिंह,अमृतपाल सिंह और चरणजीत सिंह ने फील्ड ट्रेनरों को जनगणना 2027 से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में सरकारी कॉलेजों तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, लेक्चररों और प्रोफेसरों सहित कुल 60 फील्ड ट्रेनरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले फील्ड ट्रेनर आगे अमृतसर जिले में प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) को प्रशिक्षित करेंगे। ये प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घर-घर जाकर लोगों से जानकारी प्राप्त करते हुए जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के समय पूछे जाने वाले 40 सवालों तथा उन्हें सही तरीके से पूछने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा PE App (Population Enumeration App) के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रतिभागियों को गणना ब्लॉक का नक्शा तैयार करने तथा मैपिंग से संबंधित संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।

सहायक निदेशक स्वदेश प्रताप सिंह शाक्य ने बताया कि Self Enumeration का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि वास्तविक जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बेघर व्यक्ति जिनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है, उनकी गणना का कार्य बाद में 4 जनवरी 2027 से टीमों के सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि PE App के माध्यम से ऑनलाइन कार्य सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक किया जा सकेगा। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक एप में प्रगणकों द्वारा कोई ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकेगा।

इस अवसर पर डिप्टी ई.एस.ए. (अमृतसर) जगपाल सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने फील्ड ट्रेनरों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, सटीकता, अनुशासन और टीम भावना के साथ करने का आह्वान किया तथा जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इसी जिला परिषद हॉल में 15 और 16 सितंबर 2026 को चार्ज अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के चरण-II से संबंधित दिशा-निर्देशों वाले मॉड्यूल की मुद्रित प्रतियां तथा अन्य आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री की किट भी उपलब्ध करवाई गई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मान सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए: कीमती भगत

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन): पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत ने कहा कि पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *