
अमृतसर,28 सितंबर(राजन): नगर निगम अमृतसर के एमटीपी नरेंद्र शर्मा तरक्की पाकर सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) बन गए हैं। लोकल बॉडी विभाग के सेक्रेटरी घनश्याम थोरी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार 2 जुलाई 2026 को नगर निगम में कार्यरत एमटीपी अधिकारियों को तरक्की देकर सीनियर टाउन प्लानर नियुक्त किया गया था। इस सूची में एमटीपी नरेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल था। नरेंद्र शर्मा की चल रही एक विभागीय जांच के चलते उस वक्त नरेंद्र शर्मा को तरक्की नहीं दी गई थी। उनकी तरक्की को सील कवर में बंद कर दिया गया था। जारी आदेशों के अनुसार चल रही जांच अब पूरी हो गई है। जिस पर आज नरेंद्र शर्मा को तरक्की देकर एसटीपी नियुक्त कर दिया गया है। अगले आदेशों तक नरेंद्र शर्मा नगर निगम अमृतसर में ही तैनात रहेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News