Breaking News

पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और हथियारों सहित चार आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर, 2 अक्टूबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर देहाती पुलिस नेएक बड़ी कामयाबी में दो गैर-कानूनी हथियार और नारकोटिक्स सप्लाई नेटवर्क को बेनकाब किया। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा और 10 Kg हेरोइन और 10 गैर-कानूनी पिस्तौलें बरामद कीं।

डीजीपी के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपियों के कथित तौर पर विदेश के तस्करों से संबंध हैं और वे गैर-कानूनी हथियार और नारकोटिक्स खरीदने में शामिल हैं।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन घरिंडा में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गईं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजनप्रीत सिंह निवासी गल्लूवाल; विजय निवासी राजाताल कॉलोनी, घरिंडा; पारसदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी कंबोआ और गुरमुख सिंह उर्फ बोदी निवासी काहनगढ़, अटारी के रूप में हुई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हथियारों और हेरोइन सहित तीन आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,29 सितंबर: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर ग्रामीण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *