Breaking News

इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या: बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारी; इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील्स पर सवाल उठते थे

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी

अमृतसर,3 अक्टूबर : अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था, तभी लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे सरेबाजार गोलियां मार दीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। उसके साथी सड़क उसे उठाते हुए नजर
आए। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे।

इन्फ्लुएंसर मैड संधू

चश्मदीद ने बताया कि मैड संधू पहले कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। इसके बाद 2 लड़कियां मैड संधू को कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। तभी वहां बाइक पर 2 युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा। दूसरे ने बिल्कुल करीब आकर मैड संधू को गोलियां मारीं। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान 4-5 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें से 2 गोलियां मैड संधू को लगीं। इन्फ्लुएंसर मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी। जिसमें उसने गना लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों?

पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए

मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि मैड संधू पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे। उनका घर अमृतसर रूरल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक रिहायशी कॉलोनी में था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी

मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी। विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

पंजाबी सिंगर के साथ विवाद

मैड संधू का नाम पंजाबी गायक के. एस. माखन के साथ भी विवादों में आ चुका । एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान सिंगर द्वारा मैड संधू के अंदाज और लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बयानों की जंग छिड़ गई थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर पुलिस ने हथियारों और हेरोइन सहित 5 आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,30 सितंबर (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *