Breaking News

तेज रफ्तार इनोवा ने कई लोगों को रौंदा : ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत

अमृतसर, 7 अक्टूबर:अमृतसर के खंडवाला के पास बुधवार को देर रात 8:30 बेज एक तेज रफ्तार इनोवा ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा छेहरटा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार खंडवाला के नजदीक से गुजर रही थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। अभी
उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसी दौरान कार की चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। हादसे में 5-6 लोगों के भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही कार चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।

घटनास्थल पर उपस्थित लोग।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर
पहुंची। पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें जनता द्वारा हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बेटे के केस में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बस्सी  गिरफ्तार

दिनेश बस्सी की फाइल फोटो।  अमृतसर,5 अक्टूबर : कांग्रेस नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *