Breaking News

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने पदभार ग्रहण किया: चल रही खींचतान के बीच एकजुटता दिखाने की कोशिश की

अमृतसर, 11अक्टूबर :पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच रविवार (11 अक्टूबर) को पार्टी ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की । नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक मंच पर पहुंचे। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर परगट सिंह की नियुक्ति के बाद इस समारोह को पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा  है। पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से नेतृत्व में बदलाव, संगठन में जिम्मेदारियों के बंटवारे और वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में पार्टी के प्रमुख नेताओं का एक मंच पर जुटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती है। समारोह के जरिए पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी वरिष्ठ नेता संगठन को मजबूत करने के लिए साथ हैं।

•लोगों के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

पद संभालने के साथ परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- आज मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल रहा हूं। पंजाब के किसानों ने देश का पेट भरा है। हमारी कोशिश है कि उन किसानों को संघर्ष न करना पड़े, खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले,
व्यापारियों को असुरक्षित माहौल न मिले, बच्चे के मामलों
में इंसाफ मिलना चाहिए। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी
चाहिए। पंजाब को कर्ज नशा से मुक्त करने की जरूरत
है।

झाड़ू वालों ने पंजाब को बदनाम किया

परगट सिंह ने कहा कि जो सिसोदिया (मनीष सिसोदिया) ने कहा था न कि जो करना है करो, पंजाबी नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते। पंजाबी तो गुरुओं के सिद्धांतों पर चलता है। मैं इस मंच से नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) और अमित शाह (गृह मंत्री) को बोलना चाहता हूं कि न खेलो हमारे साथ, हमें पंजाब को आगे लेकर जाना है। पंजाब ने देश को पहचान दी है, लेकिन झाड़ू वालों ने बदनाम किया।

आप टीम की दीवार टूटने वाली है

परगट सिंह ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को कहा, ‘मैं उनके साथ काम कर चुका हूं। जनता के लिए काम करो, किसी का नौकर बनकर काम नहीं करना चाहिए। मेहनत से काम करना चाहिए।’ परगट सिंह ने सीएम भगवंत मान से कहा- तुम हमारी टीम की फिक्र मत करो, अपनी टीम की फिक्र करो। तुम्हारी टीम की दीवार टूटने वाली है।

हमारे पास तजुर्बेदार लोग

परगट सिंह ने कहा कि  मैं राहुल गांधी से 10 मिनट मिला था। तजुर्बेदार लोग ही पंजाब को जीत सकते हैं और वह हमारे पास हैं। आम आदमी पार्टी के पास कुछ नहीं है। चरणजीत चन्नी ऐसी टीम बनाते हैं कि दूसरे को झांकने तक नहीं देते। रही बात राणा गुरजीत की तो मुझे नहीं लगता यह किसी को छोड़ते हैं।परगट सिंह ने कहा कि हमारा कंपटीशन किसी के साथ नहीं है। हमारी लड़ाई नफरत फैलाने वालों से है। हमारे लीडर राहुल गांधी बब्बर शेर की तरह हैं। जो मोदी की सरकार है, वह अमेरिका के सामने भी सरेंडर हो गई। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुजरात एनर्जी लिमिटेड द्वारा वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओ के साथ  पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक बैठक का आयोजन

अमृतसर, 9 अक्टूबर (राजन):गुजरात एनर्जी लिमिटेड (जीईएल) ने वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के बीच पाइप्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *