
अमृतसर, 12 अक्टूबर(राजन):नगर निगम अमृतसर के एस्टेट विभाग द्वारा आज वॉल्ड सिटी के अंतर्गत सुल्तानविंड गेट के अंदर स्थित कारखाना बाजार में कच्चे मीट बेचने वाली 4 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कर दुकानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई अमृतसर की वॉल्ड सिटी को पवित्र नगरी घोषित करने संबंधी सरकारी आदेशों के तहत किया गया।
एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एस्टेट विभाग की टीम और स्लॉटर हाउस विभाग की टीम तथा थाना बी डिवीजन की पुलिस टीम के सहयोग से किया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वॉल्ड सिटी को पवित्र नगरी घोषित करने संबंधी सरकारी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।
नगर निगम अधिकारियों ने वॉल्ड सिटी के भीतर मीट और तंबाकू का कारोबार करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे लागू सरकारी निर्देशों के अनुसार अपना कारोबार निर्धारित वॉल्ड सिटी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित कर लें। उन्हें स्पष्ट किया गया कि निर्देशों का उल्लंघन जारी रखने पर नगर निगम द्वारा लागू नियमों के अनुसार और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News