
अमृतसर, 26 अक्टूबर:आज चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब में हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे थे। उन्होंने सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी और माथा टेककर सुख-शांति की प्रार्थना की। हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा श्रद्धालुओं के लिए खास रही। श्री हरिमंदिर साहिब सिख धर्म का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है, जहां हर दिन देश-विदेश से श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचे हैं। प्रकाश पर्व जैसे पावन अवसर पर यहां की धार्मिक रौनक और बढ़ दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News