Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम और क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट शुरू करवाई : कहा,हल्के की प्रत्येक वार्ड में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही

अमृतसर, 26 अक्टूबर (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज झब्बाल रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम में नई एलईडी स्ट्रीट लाइट शुरू करवाई गई। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ आश्रम प्रबंधको के अनुसार आश्रम में और भी स्ट्रीट लाइट लगवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के प्रबंधकों से वह लगातार संपर्क में है। आश्रम को आ रही सभी तरह की समस्याएं  हल करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिसमें पीने का पानी और सीवरेज समस्या का हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आश्रम को आने वाली हर तरह की समस्या ठीक करवा दी जाएगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 55 के क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट शुरू करवा दी। उन्होंने कहा कि हल्के की प्रत्येक वार्ड में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। दिवाली से पहले हल्के में कहीं भी स्ट्रीट लाइट की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी सहुलत के अनुसार ही विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्य के लिए अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *