
अमृतसर, 6 नवंबर :अकाली दल (पुनर्नृजित ) को अलविदा करने वाले सीनियर नेता एवं पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और उनके बेटे हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा आज दोबारा शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गए है। सुखबीर सिंह बादल उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। सुखबीर उनकी रिहायश पर पहुंचें थे। इससे पहले चंदूमाजरा ने कहा था कि समय के हालात, लोगों की नब्ज और पंजाब की स्थिति ऐसी है कि अकाली दल इकट्ठा हों। उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा। बेटा ही चुनाव लड़ेगा। वहीं, उन्होंने ऐलान किया है कि वह सनौर सेही चुनाव लड़ेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News