
अमृतसर, 7 नवंबर:पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में 40% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद इन कर्मचारियों का DA 181% से बढ़कर 221% हो गया है। इसके साथ ही समग्र शिक्षा के तहत काम कर रहे 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने का फैसला लिया गया है। सरकार के मुताबिक, इन कर्मचारियों की सेवाएं कुछ समय पहले ही नियमित की गई थीं।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि
वह कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News