
अमृतसर,14 नवंबर:पाकिस्तान जीत के करीब था, भारत की उम्मीदें लगभग.टूट चुकी थीं। 338 रन जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 252 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी । पाकिस्तान को खिताब बचाने के लिए 51 बॉल पर सिर्फ 2 विकेट चाहिए थे, लेकिन तभी मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसने फाइनल का पूरा नतीजा बदल दिया।

नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित ने सिर्फ 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए । आखिरी ओवर में भारत को.8 रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी। मोहित ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को एक विकेट से चैंपियन बना दिया।
अल अमीरात में इस जीत के साथ भारत ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के 80 और आर्यवीर सहवाग.के 58 रन बनाए थे। इसके बाद मोहित ने मानल चौहान के साथ 57 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई। मानल के आउट होने के बाद चिगुरुपति वेंकट के साथ मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी।
स्कोरबोर्ड





” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News