Breaking News

राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए विधायक डॉ अजय गुप्ता  गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे

अमृतसर, 14 नवंबर(राजन): तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर आज हुए भीषण सड़क हादसे में घायल छह व्यक्तियों को उपचार के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इन सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायलों का हालचाल जानने के लिए अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ  अजय गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजीव देवगन, डॉ करनजीत सिंह  अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात करके उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की।

इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता  ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता  ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।  गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टरो द्वारा उनके उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनज़र EVMs और VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच  की प्रक्रिया जारी

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 14 नवंबर(राजन):भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *