Breaking News

जागीर कौर की अकाली दल में वापसी: कपूरथला में सुखबीर बादल ने पार्टी करवाई जॉइन

अमृतसर,15 नवंबर:पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जगीर कौर शिरोमणि अकाली दल (बादल) में दोबारा शामिल हो गईं। कपूरथला जिले के भुलत्थ हलके के गांव बेगोवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में उन्होंने अकाली दल में वापसी की। इस मौके पर अकाली दल के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे।

जगीर कौर की वापसी को दोआबा की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वह पहले भी अकाली दल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

2022 में किया था निष्कासित

गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जागीर कौर को शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ लड़ा था। मार्च 2024 में वह दोबारा अकाली दल में शामिल हुई थीं, लेकिन अगस्त 2025 में सुखबीर बादल के नेतृत्व से मतभेदों के चलते अलग होकर शिअद (पुनर सुरजीत ) से जुड़ गई थीं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

AAP विधायक मनविंदर ग्यासपुरा ने अकाल तख्त में मांगी माफी, तनखैया घोषित होने के बाद स्वीकार की गलती

मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की फाइल फोटो। अमृतसर,14 नवंबर:श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तनखैया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *