
अमृतसर, 29 नवंबर(राजन): आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की तीसरी सूची कल आने की संभावना है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी हाई कमान के साथ विचार विमर्श करने के लिए कल मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। पार्टी हाई कमान से विचार विमर्श करने के उपरांत उम्मीदवारों की तीसरी सूची मुख्यमंत्री मान जारी कर सकते हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी ने दो सूचियों में 71 उम्मीदवार घोषित कर दिए हुए हैं। अभी भी 46 उम्मीदवारों की घोषणा होनी शेष है। तीसरी लिस्ट में भी कुछ उम्मीदवार पार्टी द्वारा घोषित किए जा सकते हैं। अभी तक अमृतसर शहर के तीन विधानसभा क्षेत्र जिन में केंद्रीय, वेस्ट और ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News