Breaking News

मेयर द्वारा फ्री एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम का उद्घाटन

फ्री एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू साथ हैं मैडम अनीत छीना व अन्य।

अमृतसर, 8 अगस्त (राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू और कमिश्नर कोमल मित्तल ने एनिमल वैलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से शुरू किए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सैंटर का उद्घाटन किया।
मेयर रिन्टू ने संबोधित करते कहा कि यह संस्था नगर निगम के सहयोग के साथ अमृतसर शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या पर रोकथाम लगाने का जो प्रयास कर रही है वह प्रशंसनीय है। आज ट्रस्ट की तरफ से बर्थ कंट्रोल के लिए लाए गए कुत्तों के रख-रखाव के लिए पिंजरों की संख्या बधाई गई है जिस के साथ कि बर्थ कंट्रोल के आप्रेशन समय रखे जाने वाले जानवरों की देखभाल अच्छी तरह हो सके। उन्होने विश्वास दिलाया कि नगर निगम उनको एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) में पूरी तरह सहयोग करेगा। इस अवसर पर उन्होंने ओर भी सामाजिक संस्थायों को आह्वान किया कि वह भी इस ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर सामाजिक सरोकार के कामों में निगम को सहयोग दें।
इस अवसर पर ट्रस्ट की एम.डी. मैडम अनीत छीना, अमरजीत छीना, डा. जोति कालरा, रीचा, समृद्धि और केयरटेकर मदन उपस्थित थे।

जानवरों की देखभाल हेतु बनाए पिंजरों को देखते हुए मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू व अन्य।

 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *