Breaking News

इब्बन कला क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका

  • फैक्ट्री की दीवारें व छते  टूटी
  • 2 किलोमीटर दूर तक धमाके की गूंज गई धमाके से गांव के घरों के शीशे व छते  टूटी
  • फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर काबू पाया 
आग पर काबू पाते हुए फायर कर्मी व फैक्ट्री में हुए धमाके के साथ उड़ी दीवारें।

अमृतसर,  8 अगस्त (राजन गुप्ता): इब्बन कला शेत्र मे  पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह 9.50 बजे जबरदस्त धमाका हुआ, धमाके की गूंज फैक्ट्री से 2 किलोमीटर दूर दूर तक सुनी गई। फैक्ट्री से  दूर स्थित घरो  के धमाके से शीशे व छतो के बाले  टूट गए। मौके पर फायर विभाग की टीम व पुलिस पहुंच गई फायर अफसर लवप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग  को सुबह 9:55 पर सूचना मिलते ही विभाग  की एक गाड़ी तुरंत पहुंच  गई तथा तीन गाड़ियां बाद मे भेजी गई।आग पूरी तरह से  लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड के पास आधुनिक उपकरण तथा फायर सेफ्टी किटे होने के  कारण फायर कर्मी आग के बीच में घुसकर आग को बुझाने में लग पड़े। जिससे फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया| जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में भारी संख्या में पटाखा व बारूद पढ़ा हुआ था। एक हिस्से का पटाखा  पूरी तरह से  जल पाया और बाकी के सभी हिस्सों का पटाका और बारूद जलने से बच गया।  फायर बिग्रेड  का एक कर्मी मामूली सा घायल भी हुआ है। बाकी किसी तरह की जान हानि  नहीं हो पाई है। आग लगने का कारण फैक्ट्री में जब समर्सिबल पंप चलाया गया उस से चिंगारियां निकलने से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर मौजूद गांव वासियों ने बताया कि धमाका बहुत ही जबरदस्त था धमाके से गांव के कई घरों के शीशे वछतो  के बाले भी टूट गए हैं। गांव वासियों के अनुसार पहले भी इस फैक्ट्री में धमाका हो चुका है,  इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए। पटाखा फैक्ट्री के लाइसेंस व अन्य जानकारी के लिए जब थाना चाटीविंड की पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री का मालिक अभी आ रहा है,  लाइसेंस और अन्य कागजात दिखाने को उसे कह दिया गया है| मौके पर एसडीएम शिवराज भी पहुंच गए। एसडीम शिवराज द्वारा  भी जांच शुरू कर दी गई है।

About amritsar news

Check Also

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है

अमृतसर,18 अक्टूबर: दशहरा पर्व नजदीक आते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *