Breaking News

खुराना ज्वेलरी हाउस में ग्राहक बनके आया युवक 50 ग्राम सोने की गिन्नी चोरी कर ले गया, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की फोटो

अमृतसर,12 सितंबर(राजन): माल रोड स्थित खुराना ज्वेलरी हाउस के शोरूम में ग्राहक बनके आया एक युवक 50 ग्राम सोने की गिन्नी चोरी करके ले गया।  9 सितंबर को एक युवक ज्वैलरी खरीदने एवज में शोरूम में दाखिल हुआ।

ज्वेलरी खरीदने के लिए सेल्समैन से बाते करते करते वहां से 50 ग्राम सोने की गिन्नी, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जाती है, चोरी करके फरार हो गया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की फोटो

जल्द चोर पकड़ा जाएगा

थाना सिविल लाइन के प्रभारी शिव दर्शन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में सोने की गिन्नी चुराने वाले की तस्वीर साफ तौर पर कैद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

 

About amritsar news

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग की गिरफ्तारी के आदेश: एस सी आयोग ने 5 दिन का टाइम दिया ;पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी

आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना सुनवाई करते हुए। अमृतसर,31 अगस्त:लुधियाना से सांसद और प्रदेश कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *