Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने हेरिटेज स्ट्रीट में रिचार्जिंग वेल के निर्माण करवाने का किया उद्घाटन : कहा, बारिश का पानी भूजल स्तर बढ़ाएगा

विधायक डॉ अजय गुप्ता रिचार्जिंग वेल के विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए।

अमृतसर, 7 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हेरिटेज स्ट्रीट चौक फव्वारा में रिचार्जिंग वेल के निर्माण करवाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि रिचार्जिंग वेल का निर्माण जल संरक्षण और भूजल स्तर को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये वेल वर्षा जल को जमीन में सोखने में मदद करते हैं, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वॉल्ड सिटी में बारिश के दिनों में लंबे समय तक सड़कों पर पानी खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब के आसपास बरसात का पानी लगातार खड़ा ना रहने के लिए रिचार्जिंग वेल का निर्माण आज शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी में यह एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करवाया गया है। आने वाले दिनों में वॉल्ड सिटी में 3 और रिचार्जिंग वेल का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रिचार्जिंग वेल के निर्माण शुरू करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड, डॉ सार्थक गुप्ता, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर जिले में एस.आई.आर. के तहत मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष शिविर

एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *