Breaking News

पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, चुनाव कमीशन से प्रक्रिया पूरी होने उपरांत पार्टी का नाम घोषित करेंगे : कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा  ;

विधानसभा सीटों को लेकर भाजपा तथा अन्य पार्टियों से करेंगे तालमेल

कृषि कानूनों को लेकर वह डेपुटेशन के साथ केंद्रीय गृहमंत्री से फिर करेंगे मुलाकात 

92 प्रतिशत चुनावी मेनिफेस्टो पूरा करवाने के साथ-साथ पंजाब हित में  और भी कार्य किया

पाकिस्तानी व खालिस्तानी पंजाब को बना रहे हैं  निशाना

चंडीगढ़/ अमृतसर,27 अक्टूबर (राजन): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  वह पार्टी बनाएंगे लेकिन अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को  पार्टी का नाम तथा चुनाव निशान का पत्र लिखा हुआ है।अभी फाइनल नहीं किया गया। चुनाव कमीशन से उनके वकील प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत  ही पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे।उन्होंने कहा कि  117 सीटों पर उनके द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई नेता जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तथा अन्य पार्टियों से सीटों का बंटवारा कर मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। ना कि पार्टियों  के साथ गठबंधन करेंगे। कैप्टन ने बताया कि वह गृह मंत्री अमित शाह से फिर मुलाकात करेंगे। वीरवार को उनसे मुलाकात करने के लिए कैप्टन दिल्ली जाएंगे।

अरुसा आलम पर राजनीति में हुई हलचल के बारे में उन्होंने कहा कि अरुसा आलम 16 सालों से पंजाब आ रही हैं।  तब इस बारे में कभी  क्यों नहीं बोला । उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा देने के बाद से ही सभी उनके खिलाफ बोलना शुरू हो गए। अब चुनाव नजदीक हैं इसीलिए सब उनके बारे में कुछ न कुछ बोल रहे हैं। किसानी आंदोलन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अमित शाह से जल्द ही मसला हल करने की अपील की है। किसानों से उनकी सीधी बात नहीं है लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री से बात चल रही हैं  । उन्होंने कहा कि वह कल अपने साथ डेपुटेशन लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मिलेंगे।

अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अपने साढ़े 4 सालों में उनकी सरकार ने क्या काम किए हैं। वह अपने कार्यकाल के समय काम करते रहे हैं और इसका सबूत भी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैनफैस्टो में उन्होंने जो वादे किए थे उनमें से 92 प्रतिशत वादे उन्होंने पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि बिना मैनिफैस्टो के पंजाब हित में  उन्होंने बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि वह जिस सरकार का हिस्सा रहे उसी में काम न होने का उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा  कि साढ़े 9 सालों तक वह पंजाब के गृहमंत्री रहे हैं। उन्होंने  सुरक्षा के मुद्दे पर  विरोधियों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। पंजाब की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है। वह सुरक्षा से जुड़ी बारीकियां बहुत अच्छे से जानते हैं। पंजाब के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी पंजाब को निशाना बना रहे हैं। पहले बॉर्डर से हथियार आया करते थे लेकिन आजकल ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को बी.एस.फी. की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिए गए फैसले का विरोध गैर-जिम्मेदार रवैया है। यह पंजाब की सुरक्षा का मुद्दा है। कैप्टन ने फिर से बी.एस.एफ. के बड़े अधिकारों की हिमायत की है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. पंजाब पर कब्जा करने नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए आ रही है। यह सब पंजाब में ही नहीं सभी बार्डरों पर हो रहा है।

About amritsar news

Check Also

पीएम मोदी बोले- पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा: पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, फिर हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

नई दिल्ली, 12 मई :पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद पीएम मोदी सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *