
चंडीगढ़/ अमृतसर,29 नवंबर (राजन): कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के सामने आने पर पंजाब सरकार ने नए निर्देश जारी किए है। जिन देशों में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है, उन देशों से आने वाले लोगों को अपना कोविड टैस्ट करवा कर 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने इसकी जानकारी दी। सोनी ने कहा है कि ये निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए हैं, जिनका पंजाब में सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ इस नए खतरे से निपटने के लिए योजनाओं पर विचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार विदेशों से आने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, और उन्हें 7 दिन के लिए क्वारंटाइन भी किया जा रहा है।