Breaking News

एस्टेट विभाग की टीम द्वारा अवैध कब्जे हटा सामान किया गया जब्त

अमृतसर,16 दिसम्बर(राजन): एस्टेट विभाग की टीम द्वारा पुतलीघर बाजार से रामतीर्थ रोड चौक (दोनों ओर)अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त कर लिया गया। इसके साथ साथ रामबाग, लिंक रोड, मजीठा रोड, सर्कुलर रोड के क्षेत्रों में जिन दुकानदारों/व्यक्तियों ने अपना माल दुकानों के बाहर/पोर्चों/फुटपाथों/सड़कों आदि में रखा था, टीम द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपना सामान अपनी दुकानों के अंदर ही रखें।मजीठा रोड पर कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए ट्रक को रोक लिया। इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता ने मामले में हस्तक्षेप किया और मामला शांत हो गया और दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपना सामान दुकानों के अंदर रखें।

साथ ही शहरवासियों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीनों/फुटपाथों// बरामदो में सामान आदि रख कर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश न करे। यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि/फुटपाथ/दुकानों के बाहर अवैध रूप से माल रखकर अवैध कब्जा करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. गुप्ता ने नवां कोट इलाके में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की:लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *