
अमृतसर,22 दिसंबर(राजन):पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के चलते वैक्सीन डोज ना लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं। पंजाब सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारियों के लिए वैक्सीन डोज लगानी जरूरी कर दी है। वैक्सीन डोज ना लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा। जारी आदेशानुसार आई.एच.आर.एम.एस. पोर्टल पर वैक्सीनेशन का नंबर डालना होगा। सरकारी कर्मचारियों द्वारा यह जानकारी नहीं डालने वाले कर्मचारी की वेतन नहीं बनेगी। हर एक कर्मचारी को पोर्टल पर अपनी वैक्सीनेशन की जानकारी शेयर करनी पड़ेगी।
जारी आदेशों की कॉपी

Amritsar News Latest Amritsar News