Breaking News

वेरका बाईपास रेलवे ट्रैक के निकट गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर किया जा रहा है काबू

गैस पाइपलाइन कंपनी ने सप्लाई की बंद

आगजनी की तस्वीरें

अमृतसर,29 दिसंबर(राजन): वेरका बाईपास रेलवे ट्रैक के निकट वेरका मिल्क प्लांट के सामने गैस पाइपलाइन रात्रि लगभग 8.15 बजे आग लग गई।घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम, सेवा समिति खन्ना पेपर मिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई औऱ आग पर काबू पाना शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ गुजरात गैस पाइपलाइन कंपनी के अधिकारी भी अपनी टीमों के साथ पहुंच गए। कंपनी द्वारा तुरंत गैस की पीछे से सप्लाई को बंद कर दिया गया। इसके बावजूद भी पहले से छोड़ी गई गैस में अभी भी आग जारी है। आग की लपटें 15 से 20 फीट तक जा रही थी।

आगजनी की तस्वीरें

फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। आगजनी वाला क्षेत्र आसपास खाली होने से कोई बड़ी घटना नहीं घट सकी। रेलवे ट्रैक से भी कोई गाड़ी नहीं गुजरी। गुजरात गैस पाइपलाइन कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा हैं।उन्होंने कहा बाकी बाद में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा

आगजनी की वीडियो

About amritsar news

Check Also

जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश

बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की फाइल फोटो।  अमृतसर, 19 मई (राजन):जनगणना अधिकारी-कम-नगर निगम कमिश्नर अमृतसर बिक्रमजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *