Breaking News

सुशांत भाटिया ने ऑटो वर्कशॉप का चार्ज संभाला, यूनियन ने किया सम्मानित

किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, मेयर व कमिश्नर के आदेशों अनुसार ऑटो वर्कशॉप का होगा सुधार  : भाटिया

अधिकारियों व मुलाजिमों के साथ मीटिंग कर ली जानकारियां

अमृतसर,26 अप्रैल(राजन): नगर निगम के सेक्टरी सुशांत भाटिया को निगम की ऑटो वर्कशॉप का चार्ज मिलने के उपरांत आज ऑटो वर्कशॉप का चार्ज संभाल लिया। भाटिया का ऑटो वर्कशॉप की यूनियन के युवा प्रधान आंशू नाहर उनकी टीम ने स्वागत कर सम्मानित किया। यूनियन द्वारा भाटिया को वर्कशॉप में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया। सुशांत भाटिया ने कहा कि मेयर एवं निगम कमिश्नर के आदेश अनुसार ऑटो वर्कशॉप को पूरा पूरा सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ऑटो वर्कशॉप का दौरा करके आ रही समस्याओं के बारे में जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम की गाड़ियों की कोई भी मामूली रिपेयर अब ऑटो वर्कशॉप में ही करवाई जाएगी। उन्होंने ऑटो वर्कशॉप के अधिकारियों व मुलाजिमों के साथ मीटिंग की। ऑटो वर्कशॉप के संबंधी पिछले दिनों लगे टेंडर की भी विस्तार पूर्वक रिपोर्ट मांगी गई।

ऑटो वर्कशॉप पर लगेगा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड

सुशांत भाटिया ने बताया कि आज ऑटो वर्कशॉप का दौरा करने के उपरांत वहां पर कोई बोर्ड ना होने के कारण आज ही एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो वर्कशॉप का बोर्ड बनने को कह दिया गया है जो जल्द ऑटो रिक्शा के गेट पर लग जाएगा।

वाहनों के डीजल व पेट्रोल खपत की डिटेल मांगी

सुशांत भाटिया ने मीटिंग दौरान अधिकारियों से नगर निगम के समूह वाहनों के डीजल व पेट्रोल की खपत की डिटेल मांगी गई। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी वाहन हो उसको किस-किस क्षमता के आधार पर तेल दिया जाता है। वर्कशॉप में लगे डीजल पेट्रोल के पंपों  और तेल कंटेनरो को प्रतिदिन मापने की भी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। इसके अलावा आउट सोर्सेस वाहनों की खपत की भी विस्तार पूर्वक रिपोर्ट मांगी गई।

सीसीटीवी कैमरे लगातार रहे जारी

मीटिंग दौरान सुशांत भाटिया ने वर्कशॉप के अधिकारियों व मुलाजिमों को निर्देश दिए कि वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे लगातार जारी रहनी चाहिए। कैमरों की मोबाइल फोन के माध्यम से मॉनिटरिंग होती रहेगी। उन्होंने कहा कि विशेषकर ऑटो वर्कशॉप के बाहरी प्राइवेट लोग ऑटो वर्कशॉप में नहीं आने चाहिए।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *