Breaking News

खस्ता हालत बिल्डिंग गिरने से क्षेत्र के घरों में आई दरारों से बने भय का माहौल का समाधान करने विधायक कुंवर विजय प्रताप मौके पर पहुंचे

अमृतसर,15 मई (राजन):रेलवे स्टेशन के सामने लिंक  रोड गुरु नानक नगर में निर्माणाधीन बड़े होटल की बेसमेंट की खुदाई से खस्ताहाल हुई बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया था। इसके कारण वहां आसपास के घरों में भी दीवारों तथा मकानों में नुकसान सामने आया है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों  के साथ बातचीत करने  और उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा कुंवर विजय प्रताप सिंह वहां पर पहुंचे और आसपास रहने वाले लोगों के साथ बातचीत की। लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत   डा कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सभी को आश्वासन दिया कि वह आप सबके साथ हैं और किसी प्रकार की समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में एक दूसरे के साथ प्यार और सद्भावना बनाए रखना ही आपसी भाईचारे का सबूत है ना कि इस विषय को विरोध की चिगारी बनाया जाए। डा कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहां  कि बेसमेंट की गहरी खुदाई के कारण यह जो घटना सामने आई है यह बहुत ही चिता का विषय है लेकिन इस विषय पर किसी को तुरंत जिम्मेदार माना जाना भी इस समस्या का समाधान नहीं है। इसकी अभी जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार उनके साथ है।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 23 अक्टूबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *