Breaking News

बेसमेंट हादसे में खस्ता हालत घरों को दोबारा बनाने की रिपोर्ट हुई तैयार

लोगों ने घर खाली करने किए शुरू

अमृतसर,24 मई (राजन): रेलवे स्टेशन के सामने क्वींज रोड पर हुए बेसमेंट हादसे में एसडीएम टू हरप्रीत सिंह और निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा जांच की जा रही है। जांच अधिकारी के आदेशों पर हादसे में खस्ता हालत हुए घरों की लगभग रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इनमें 5 घर तो पूरी तरह से दोबारा बनने हैं  और चार घरों का काफी अधिक रिपेयर होनी है। इंजीनियरिंग विंग द्वारा सभी खस्ता हालत हुए मकानों की रिपोर्ट बनाकर जांच अधिकारी को सौंपी जा रही है। इन मकानों का निर्माण निर्माणाधीन होटल मालिक द्वारा करवाया जाना है। खस्ता हालत घरों के मालिकों द्वारा अपने-अपने घरों से सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया है।

घर पूरी तरह खाली के होने के बाद अनसेफ बिल्डिंग हिस्सा गिराया जाएगा

नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा ग्रैंड होटल की अनसेफ बिल्डिंग को हटाने के लिए विशेषज्ञ टीम हायर कर ली हुई है। विभाग द्वारा आसपास के घरों को खाली करने के लिए चेतावनी नोटिस भी दे दिए गए हैं। एमटीपी विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुछ घरों ने तो सामान निकाल कर खाली कर दिए है। शेष घर भी जल्द खाली हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कल दोपहर बाद ग्रैंड होटल  के अनसेफ बिल्डिंग के हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

मिट्टी टेस्ट नहीं हो पाया

नगर निगम के सिविल विंग द्वारा जांच अधिकारी एसडीएम टू हरप्रीत सिंह के आदेश अनुसार बेसमेंट की मिट्टी और दीवार का टेस्ट करवाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम को साथ लेकर मौके पर गए। मौके पर बेसमेंट के भीतर जाने और बेसमेंट में मलवा पड़े होने के कारण टीम आज मिट्टी और दीवार का टेस्ट नहीं कर पाई। निर्माणाधीन बिल्डिंग मालिक द्वारा नीचे तक जाने के लिए रैंप और अन्य सहुलत मिलने पर ही टीम कल फिर जांच के लिए जाएगी।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *