Breaking News

नानक देव अस्पताल में दर्जा चार कर्मचारी ने इलाज करवाने आई महिला की कानो से बालियां चोरी की

अमृतसर,25 मई (राजन): गुरु नानक देव अस्पताल में दर्जा चार कर्मचारी  ने इलाज करवाने आई महिला के कानों से बालियां चोरी कर ली । इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।पठानकोट से इलाज के लिए महिला सिम्मी गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची थी। उसकी किडनी और लीवर में इन्फेक्शन था। डॉक्टर ने जांच के बाद सीटी – स्कैन की सलाह दी। सीटी स्कैन करने वाले टेक्नीशियन ने दर्जा चार कर्मचारी साजन की मदद से स्कैनिंग शुरू की। साजन ने मरीज के बालों से क्लिप उतारते समय उसके कान से बालियां भी उतार लीं। स्कैन करवाने के बाद मरीज को वार्ड में पहुंची तो उसने कानों से बालियां गायब हैं। इसकी जानकारी उसने अपने परिवार को दी। सिम्मी की उसी दिन से तबीयत खराब हो गई और बाद में उसका देहांत हो गया। बालियां चोरी होने की शिकायत मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को की।
अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों के इंचार्ज जोगिंदर सिंह  ने छानबीन के बाद साजन को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने साजन से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया। साजन ने पुलिस को बताया कि उसने सिटी स्कैन करते समय महिला की बालियां उतारी थीं और एक सुनार को बेच दीं। पुलिस ने साजन की निशानदेही पर सुनार की तलाश शुरू कर दी है।

About amritsar news

Check Also

सीबीआई ने हाई कोर्ट के निर्देश पर पंजाब सीएम के OSD और 5 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की और 8 जगहों पर तलाशी ली जा रही

अमृतसर, 6 अक्टूबर: सीबीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *