Breaking News

पंजाब सरकार व्यापारियों की मांगों को बजट में शामिल करें :व्यापार मंडल

बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारी वर्ग प्रत्येक विधायक व जिला प्रशासन को देगा ज्ञापन

अमृतसर,9 जून (राजन) : शहर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारी वर्ग हर एक विधायक व जिला प्रशासन के अधिकारियों ज्ञापन देंगे। ताकि पंजाब सरकार कारोबारियों की मांगों को बजट शामिल करे। इस संबंध में आज पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक जिला प्रधान सुरेंद्र दुग्गल की अगुवाई में हुई।
बैठक में पंजाब प्रधान प्यारेलाल सेठ, महासचिव समीर जैन, कोषाध्यक्ष एसके वधवा मुख्य तौर पर शामिल हुए। बैठक में पिछले दो महीने से महानगर के ला-एंड-आर्डर के बारे में विचार किया गया और नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में सभी विधायकों को इस बारे अवगत करवाया जाएगा तथा जिलाधीश तथा पुलिस कमिश्नर को भी ज्ञापन दिए जाएंगे। कई सदस्यों ने आग्रह किया कि आने वाले बजट में व्यापारिक संगठनों ने जो ज्ञापन वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिए थे, उस बारे सरकार को बजट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें प्रोफेशनल टैक्स समाप्त किया जाए, बिजली के रेट कम किए जाएं, कठुआ-जम्मू कश्मीर की तरफ अमृतसर बार्डर बेल्ट को सुविधाएं दी जाए। अमृतसर मेडिकल कालेज को एम्स तथा पीजीआइ के साथ जोड़ा जाए। अटारी बार्डर पर ज्यादा सुविधाएं दी जाएं, ताकि माल की आवाजाही तथा चेकिग जल्दी हो सके, कानून व्यवस्था को ठीक किया जाए, पट्टी-मक्खू रेलवे का कार्य जल्दी पूरा किया जाए। ट्रैफिक समस्या जो बिल्कुल जटिल बन चुकी है, उसको ठीक किया जाए। शाम पांच बजे से पुलिस पेट्रोलिग हर एक मार्केट में जरूरी की जानी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे मार्केट में लगाएं जाएं। ट्रेड भवन का निर्माण किया जाए। सभी कारोबारियों का बीमा सरकार की तरफ से किया जाए जो कि सरकार के लिए रीड है। पुलिस विभाग में अलग से विभाग बनाया जाए जैसा कि महाराष्ट्र, गुजरात में हैं ताकि किसी भी व्यापारी की पेमेंट चैक का वापिस होने पर कार्रवाई की जाए। दुकानों के आगे जो रेडिया लगती हैं। उनकी वजह से ट्रैफिक जाम लगता है। ऐसे में रेहड़ियां हटवाई जाए। पंजाब सरकार के लाइसेंस सिस्टम जो कि कई विभागों से लेने पड़ते हैं। उनकी रिन्यूअल सदा के लिए की जाए और नापतोल विभाग पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके राकेश ठुकराल, बलवीर, रवि अरोड़ा, विकास नारंग, वजीर चंद, अमित कोहली आदि मौजूद रहे।

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *