Breaking News

बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग

मीटिंग का मुख्य मुद्दा पाक की तरफ आ रहे ड्रोन और ड्रग्स रहा

अमृतसर,10 जून (राजन):पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में गत दिवस बीएसएफ  और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। मीटिंग में डीआईजी गुरदासपुर सेक्टर प्रभाकर जोशी और पाकिस्तान रेंजर के चिनाब सेक्टर के ब्रिगेडियर शाहिद अयूब के साथ दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य मुद्दा पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन और ड्रग्स रहा।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ड्रोन की मूवमेंट पंजाब बॉर्डर पर काफी अधिक देखने को मिली है। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हुई  घटनाओं, मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमला और सिद्धू मूसेवाला  हत्याकांड में भी जो हथियार प्रयोग हुए,वे पाकिस्तान से आए थे। इसके चलते यह बैठक विशेष मानी गई। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग को डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर जीरो लाइन के करीब आयोजित किया गया था।बैठक के दौरान बातचीत करते हुए डीआईजी गुरदासपुर सेक्टर प्रभाकर जोशी और पाकिस्तान रेंजर के चिनाब सेक्टर
के ब्रिगेडियर शाहिद अयूब पाकिस्तान ने दिया पूर्ण सहयोग का वादा बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग के दौरान दोनों देशों ने अपनी-अपनी दिक्कतों को एक दूसरे के सामने रखा। डीआईजी जोशी ने इस बैठक में पाक रेंजर को आ रहे ड्रोन और हो रही नशा तस्करी से संबंधित मुद्दों को उठाया। जिन्हें सुनने के बाद ब्रिगेडियर शाहिद अयूब नेभारत को पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है।

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *