Breaking News

वल्ला सब्जी मंडी के निकट झुग्गियोंको आग लगने से भारी नुकसान

3 झुग्गियां जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा बाकी बची झुग्गियों को बचाया

अमृतसर,9 जून (राजन): वल्ला सब्जी मंडी के निकट झुग्गियों को आज अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है । आग से झुग्गियों में रखी नकदी, कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेडविभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते है, वीरवार को वह सारे परिवार सब्जी मंडी में काम करने के लिए गए हुए थे। झुगियों में कोई भी नहीं था। दोपहर तीन बजे के करीब किसी ने सूचना दी कि उनकी झुगियों में आग लग गई है, जब वह मौके पर पहुंचे तो आग भंयकर रूप से फैली हुई ती, जिसकी चपेट में तीन झुग्गियां आ गई और जलकर राख हो गई। आस-पास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग बढ़ती गई , जिसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया और शेष बची झुग्गियों को आग की चपेट में नहीं आने दिया।पीड़ित मनीषा, सुखिया देवी और शाहबाज ने बताया कि आग के कारण उनकी झुग्गियां भी जल गई है। आग लगने से झुग्गियों में रखी 50 हजार रुपए की नगदी और कपड़े सहित कीमती समान जल कर राख हो गया। पीड़तो ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सरकारी सहायता देकर मदद की जाए।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *