Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा   , ‘आयुष्मान’ के बकाया को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे बात

अमृतसर, 13 जून (राजन): पंजाब में शिथिल पड़ी आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के पुन: शुरू होने की उम्मीद बंधी है। राज्य के निजी एवं सरकारी अस्पतालों ने इस योजना से जुड़े मरीजों का उपचार किया, पर पंजाब सरकार ने राशि का भुगतान नहीं किया। यह राशि ढाई सौ करोड़ से अधिक है। अमृतसर के निजी अस्पतालों ने ही 12 करोड़ बकाया लेना है। भुगतान न होने की वजह से निजी अस्पताल योजना से किनारा कर चुके हैं। यह मामला केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार के समक्ष उठाया गया।उन्होंने सोमवार को मिनी सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अगुआई की। इसमें डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, एडीसी रणबीर सिंह मूधल, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर  हरदीप सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। आयुष्मान योजना के बंद होने व बकाया राशि का भुगतान न होने के मुद्दे पर डा. सरकार ने कहा कि वह इसे केंद्र तक लेकर जाएंगे और इस संबंध में पंजाब सरकार से भी बात करेंगे।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए) द्वारा 5 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

अमृतसर, 3 नवंबर(राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीए), …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *