Breaking News

सिंगल यूज प्लास्टिक पर आज से लगा प्रतिबंध ; उल्लंघन करने वालों पर 5 साल की सजा या एक लाख जुर्माना

अमृतसर,1 जुलाई (राजन):पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने आज 1 जुलाई से सिंगल – यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब प्लास्टिक से बनी कई चीजों की बिक्री बंद हो जाएगी। बता दें कि बैन लगाई गई चीज़ों में करीब 19 आइटम्स हैं जो अब मार्केट में प्रतिबंध है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट भी जारी की है, जिन पर रोक लगाई गई है। सरकार के अनुसार इन सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन लगाने से इसके कचरे की मात्रा में कमी आएगी क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक कोमें री-साइकिल करना मुश्किल और खर्चीला होता है। वहीं, मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के 5 साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकता है।

इन 19 चीजों पर लगा बैन

प्लास्टिक कैरी बैग,प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स,गुब्बारे के लिए प्लास्टिक स्टिक,कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टी, प्लास्टिक के झंडे,थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन),प्लास्टिक की प्लेट,प्लास्टिक के कप,प्लास्टिक के गिलास,प्लास्टिक के कांट,प्लास्टिक के चम्मच,चाकू स्ट्रॉ,प्लास्टिक ट्रे,मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वालेफिल्म,इन्विटेशन कार्ड,सिगरेट के पैकेट,100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर,स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज) शामिल है।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वालों के निगम ने काटे चालान

नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक की  चीजों को बेचने वालों के चालान काटने शुरू कर दिए गए हैं। निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने बताया कि निगम इस प्रतिबंध को लेकर लोगों को पहले से ही जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी निगम के स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश देकर समूह चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टर अपने अपने क्षेत्र में बैन की गई सिंगल यूज प्लास्टिक वाली वस्तु बेच रहे दुकानों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने आज सिंगल उस प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदारों के 19 चालान काटे गए हैं। इसके अलावा आज गंदगी फैलाने वाले  23 चालान काटे गए हैं। सबसे अधिक चालान नार्थ विधानसभा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के 6, गंदगी फैलाने पर 5, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के 6, गंदगी फैलाने वाले के 3, ईस्ट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के  2, गंदगी फैलाने वाले के 6, वेस्ट क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले के 6 और सेंटर विधानसभा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के 5, गंदगी फैलाने वालों के 3 चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने कहा कि शहरवासी भी सिंगल यूज प्लास्टिक वाले सामान का उपयोग ना करें।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विकास कार्य में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी, लोगों से किए वायदों को पूरा किया जा रहा: विधायक डॉ अजय गुप्ता

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 18 जनवरी : केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *