आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आरम्भ की चुनावी तैयारियां

अमृतसर,9 जुलाई (राजन): भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों आरंभ कर दी हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने देश भर में 144 लोकसभा क्षेत्र चिन्हींत किए हैं, जिसमें अमृतसर का भी नाम शामिल है। केन्द्रीय नेतृत्व ने अमृतसर लोकसभा चुनाव की जिम्मेवारी केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल को सौंपी है। अमृतसर की 9 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होने वह आज भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचें, जहाँ पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के सदस्यों सहित पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर उनका स्वागत किया।
सुरेश महाजन ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होने केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल जी भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं और हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।अर्जुन मेघवाल ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वरिष्ठत्म नेताओं के चुनाव लड़ने के बावजूद हम क्यूँ नहीं चुनाव जीत पाए? इसी का मंथन करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझे अमृतसर सहित कुछ और लोकसभा सीटों की जिम्मेवारी सौंपी है। संगठन में कहाँ शिथिलता है, हम क्यूँ नहीं चुनाव जीत पा रहे? सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से विचार-जानने के पश्चात वह इसकी रिपोर्ट बना कर केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। संगठन उस पर गंभीरता से विचार करेगा और जो कमियां रह गई हैं, उसको सरकार और संगठन की तरफ से पूरा किया जाएगा और आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव हम आन-बान-शान से जीतेंगें। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है। प्रदेश की जनता भाजपा को एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।

उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कार्यभार संभाला है, तब से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी है। गुंडा तत्वों का बोलबाला है। भगवंत मान कमज़ोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। आश्चर्य की प्रकाष्ठा है कि प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण निर्णय दिल्ली से मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के देश के सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों से बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि वो सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में रहेंगें। भाजपा किस प्रकार अमृतसर लोकसभा चुनाव जीत सकती है इसकी व्यूह रचना बना कर एक विस्तृत रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगें। राणा गुरमीत सोढ़ी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और प्रत्येक वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जनता के इसी विश्वास की बदौलत भाजपा इस बार पंजाब में भी विजय पताका फहराएगी। इस अवसर पर प्रदेश लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी डॉ. जगमोहन सिंह राजू, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, डॉ. राज कुमार वेरका, डॉ. बलदेव राज चावला, श्वेत मालिक, बख्शी राम अरोड़ा, हरदयाल सिंह ओळख, राजेश हनी, राहुल महेश्वरी, राकेश गिल, केवल गिल, राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, अनुज सिक्का, संजीव खन्ना, मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, हरविंदर सिंह संधू, डॉ. राकेश शर्मा, शक्ति कल्याण, एकता वोहरा, राजीव शर्मा डिम्पी, मोहित महाजन, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, कंवलजीत सिंह सन्नी आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर