Breaking News

मुलाजिमों की मांगों को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा : आशु नाहर

अमृतसर, 15 जुलाई (राजन): पंजाब सफाई सेवक यूनियन व सीवरेज मेन यूनियन कि शुक्रवार को रंजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम के कार्यालय में विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राज्य भर से सफाई सेवक और सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। पंजाब सफाई सेवक यूनियन के महासचिव आशु नाहर की अध्यक्षता में आयोजित विशाल आयोजन में राज्य के प्रधान रमेश कुमार मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। रमेश कुमार ने मुलाजिमों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की यूनियन कर्मचारियों के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यक्रम में ही राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान  को कर्मचारियों की मांगों से संबंधित एक डिमांड नोटिस तैयार किया गया, जोकि स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर को देकर पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। उनमें साल 2004 से बंद हुई पुरानी पेंशन बहाल करवाना, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई तौर पर पक्के करवाना, और कर्मचारियों की बनती पदोन्नति करवाना आदि शामिल है। यूनियन के महासचिव आशु नाहर ने कहा कि अपने शहर के साथ-साथ राज्य भर के कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को लागू करवाने के लिए  संघर्ष छेड़ने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी आज तक कर्मचारियों को आज तक वेतन आयोग लागू करवाने के साथ-साथ अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करवाना और कर्मचारियों को पदोन्नति के नियुक्ति पत्र दिलवा चुके हैं।

प्रधान रमेश कुमार और महासचिव आशु नाहर ने संयुक्त रूप में कहा कि अब उनका लक्ष्य है साल 2004 के बाद बंद हुई पेंशन प्रणाली को लागू करवाने के साथ-साथ अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर करवाना और कर्मचारियों की पदोन्नति करवाना ही रह गया है, जिसके साथ ही साथ नई भर्ती करवाने के लिए भी वह हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। उनका कहना है कि बेरोजगारी की वजह के चलते ही आज पंजाब की युवा पीढ़ी विदेश की तरफ भाग रही है। यदि देश की युवा पीढ़ी को अपने राज्य में ही रोजगार मिले तो उन्हें बाहर जाने की क्या जरूरत है। बाहर जाने के लिए उन्हें अपने जमीन जायदाद बेचने के साथ-साथ कर्ज का बोझ उठाना पड़ता है, जिस से निजात दिलाने के लिए पंजाब सरकार को पहल के आधार पर युवा पीढ़ी को पंजाब में ही रोजगार के अवसर मुहैया करवाने होंगे, ताकि किसी भी युवा को बिना वजह अपना घर बाहर छोड़कर विदेश ना जाना पड़े। स्ट्रीट लाइट  यूनियन के प्रधान दीपक गिल ने कहा कि आज पंजाब सफाई सेवक यूनियन के महासचिव आशू नोहर  की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जो कर्मचारियों की मांगों को लेकर उठाया गया है,उसके लिए हम सभी कर्मचारी यूनियन के प्रधान रमेश कुमार और महासचिव आशु नाहर के आभारी हैं, जिन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए उनके साथ वादा किया है। युवा नेता आशु नाहर ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग में जो भी कर्मचारी अस्थाई तौर पर काम कर रहे हैं, उनकी सेवाएं विभाग में लगातार सराहनीय है। उन्होंने फिर दोहराया कि अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई तौर पर रेगुलर करवा कर उनकी मनोकामना पूरी करवाई जाएगी, ताकि वह भी एक नियमित कर्मचारी की तरह अपनी सेवाएं निभाते हुए अपना घर-परिवार चला सके। उन्होंने कहा कि आज बारिश के मौसम में भी आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया है जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी मेरा एक परिवार है और परिवार में आने वाली हर मुश्किल को हल करने के लिए उनके लिए संघर्ष करते हुए लड़ते ही रहेंगे। इस मौके पर चेयरमैन राज कुमार राजू सेक्ट्री राज कल्याण सीवरेज यूनियन के प्रधान दीपक गिल अशोक हंस जुगल किशोर लाली अमरजीत पेड़ा बलविंदर बिल्लू  प्रधान राजेश कुमार गुरदीप सिंह अशोक नाहर महेश अठवाल हरमन सिंह विवेक मित्तल जसदीप आदि मौजूद थे।

 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अनाधिकृत कालोनियों पर ए डी ए, पुड्डा ने की कार्रवाई

अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की विभिन्न तस्वीरें।  अमृतसर,4 जुलाई (राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *