Breaking News

ग्रीन एवेन्यू मार्केट के बरामदे पर चली डिच मशीनें कई वर्षों से बरामदे में हुए पक्के कब्जों को हटाया गया

 

बरामदों से पक्के कब्जे हटाते हुए निगम कर्मी

अमृतसर, 29 सितंबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी  तथा एस्टेट विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करके शहर के पॉश  क्षेत्र ग्रीन एवेन्यू मार्केट में बरामदों  में पिछले कई वर्षों से अवैध पक्के कब्जे हुए थे। इसकी शिकायत निगम कमिश्नर को आने पर पहले एस्टेट विभाग द्वारा पक्के कब्जे किए गए दुकानदारों को नोटिस जारी करके कहा गया कि बरामदे पब्लिक के चलने के लिए होते हैं ना कि पक्के कब्जे करके सामान  बेचने के लिए हैं।  इसे खुद ही सारे पक्के कब्जे हटा ले अन्यथा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान किसी तरह का कोई हरजाना  या खर्चा आने पर इसके जिम्मेदार उक्त दुकानदार होंगे। दुकानदारों द्वारा खुद कब्जे ना हटाने पर आज  एटीपी परमिंदर जीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर तथा एस्टेट विभाग  की टीम दोबारा संयुक्त अभियान करके डिच मशीनों के माध्यम से बरामदों  से सारे पक्के कब्जे हटा दिए गए।

बरामदों से पक्के कब्जे हटाते हुए निगम कर्मी

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *