कुमार अमित के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ आयोजित

अमृतसर,14 अगस्त(राजन):भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जनता को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को लेकर पश्चिमी विधानसभा में एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुमार अमित की अध्यक्षता में किया गया। इस तिरंगा यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन विशेष रूप से शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा इंडिया गेट छेर्रहाटा से शुरू होकर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, खालसा कॉलेज, पुतलीघर से होती हुई भगवान वाल्मीकि चौक, ग्वाल मंडी में पहुँच कर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में मोटर-साईकिल सवार कार्यकर्ताओं ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भाग लिया। सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आह्वान पर सभी जिलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में आज पश्चिमी विधानसभा में भी ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने घरों पर लगाना हमारी राष्ट्र-भक्ति तथा राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी पदाधिकारी से मात्र 25 रुपए शुल्क देकर राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि महानगर में कोई भी ऐसा घर नहीं रहना चाहिए जिसकी छत पर सम्मानपूर्वक तिरंगा ना लहरा रहा हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की ऊँचाई पार्टी के झंडे से ऊँची होनी चाहिए। कुमार अमित ने इस अवसर पर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा के सभी कार्यकर्त्ता इस हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में पूरे जी-जान से जुटे हुए हैं। उनकी विधानसभा के लोग खुद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने-अपने घरों पर लगा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल गिल, जिला महासचिव राजेश कंधारी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी बाबा, शिव कुमार शर्मा, नरेश रिको, रणदीप सिंह गोरा, रमन छेर्रहाटा आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News