Breaking News

रविवार को 32.11 लाख प्रॉपर्टी टैक्स हुआ एकत्रित

नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाते लोग

अमृतसर,25 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा  इस वित्त वर्ष का 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत रिबेट दे रखी है। जिसके चलते आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद निगम मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और समूह जोनल कार्यालयों में सीएफसी सेंट्रो में लोग टैक्स जमा करवाते रहे। आज निगम को 32.11 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है।2022-23 वित्त वर्ष में अब तक 17.13 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। अभी भी 10% रिबेट लेने के लिए 5 दिन शेष बचे हुए हैं। कल सोमवार को अग्रसेन जयंती होने पर भी प्रॉपर्टी टैक्स लेने के लिए निगम के समूह सीएफसी सेंटर खुले रहेंगे। विभाग के अधिकारी भी फील्ड में जाकर टैक्स एकत्रित करेंगे। निगम को अंतिम 5 दिनों में 6 करोड रुपए टैक्स आने की पूरी पूरी संभावना है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *