अमृतसर,15 अक्टूबर (राजन):नगर निगम द्वारा डॉग स्टरलाइजेशन (नसबंदी) करने की तैयारी शुरू हो गई है। निगम द्वारा इस संबंधी शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया गया था। अब एक भी पार्टी द्वारा अगर टेंडर भरा गया तो टेंडर मंजूर हो जाएगा। निगम द्वारा 18 अक्टूबर को टेंडर खोला जा रहा है। इसमें शहर के 20 हजार डॉग की स्टरलाइजेशन होने का प्रावधान है। निगम द्वारा शहर के पांचों जोनों में स्टरलाइजेशन सेंटर बनवाने के लिए जगह चयनित कर दी गई हैं। फिलहाल निगम द्वारा नारायणगढ़ छेहरटा डॉग की स्टरलाजेशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस सेंटर में प्रतिदिन लगभग 125 डॉग की स्टरलाइजेशन हो सकती है। इसके अलावा मुद्दल क्षेत्र में भी प्रतिदिन 25 डॉगकी स्टरलाइजेशन हो सकती है। निगम द्वारा जब अन्य क्षेत्रों में सेंटर स्थापित कर लिए जाएंगे, तब संख्या और बढ़ जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारी ने नारायणगढ़ छेहरटा सेंटर का किया निरीक्षण
चाहे डॉग स्टरलाइजेशन का शॉट टेंडर 18 अक्टूबर को खोला जाना है किंतु इस संबंधी निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार द्वारा नारायणगढ़ छेहरटा में बने सेंटर का निरीक्षण किया। मौके पर ही इस सेंटर में चल रही कमियों को सुधारने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। डॉ किरण कुमार ने बताया कि इस सेंटर में डॉग स्टरलाइजेशन के लिए भी टेबल बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉग की स्टरलाइजेशन होने के उपरांत भी डॉग को रखने के लिए पूरे पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ सेंटर में डॉग को रखने के लिए 10 कैनल बनाए गए थे और अब इसमें बढ़ोतरी करके 23 और कैनल तैयार करवा दिए गए हैं। अब इन 33 कैनल में 165 से अधिक डॉग रखे जा सकते हैं।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें