Breaking News

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के 3 चालान काटे,118 किलो प्लास्टिक किया बरामद

मजीठ मंडी में बरामद किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ खड़े डॉ किरण कुमार और उनकी टीम  

अमृतसर,15 अक्टूबर (राजन): सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी करके तीन दुकानदारों के चालान काटे। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने सेनेटरी इंस्पेक्टर तेजिंदर कुमार और अपनी टीम के साथ पहले लोहागढ़ क्षेत्र में दो दुकानों पर छापामारी करके लगभग 8 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद कर चालान काटे।

मजीठ मंडी से बरामद किया 110 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि मजीठ मंडी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले एक दुकानदार की जांच में भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर ही आसपास के दुकानदारों के समक्ष  उनकी टीम द्वारा कंडे पर बरामद किए गए प्लास्टिक का वजन भी किया गया। वजन दौरान दुकान से 110 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया। मौके पर ही निगम से बड़ी गाड़ी मंगवा कर सारा सामान बड़े-बड़े बोरों में डालकर निगम कार्यालय में जब्त किया गया।

वजन के अनुसार डलेगा जुर्माना

डॉ किरण कुमार ने बताया कि कई हफ्ते पहले सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी और बाद में एक चालान भी काटे गए। इसके बावजूद लोग सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक वालों के चालान काटने पर मामूली जुर्माना लगाया गया है। डॉ किरण कुमार ने बताया कि इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक ज़ब्त करने वालों को जब्त किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक के वजन के हिसाब से जुर्माना डाला जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *