Breaking News

शहर में आगजनी की एक दर्जन घटनाएं घट चुकी, फायर ब्रिगेड विभाग ने पाया काबू

अमृतसर,24 अक्टूबर (राजन):दीपावली की रात 11.30बजे तक शहर में एक दर्जन घटनाएं घट चुकी है। नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग की 20 टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार जुटी हुई है। इसके साथ-साथ सेवा समिति की भी टीमे कार्यरत है।

वल्ला सब्जी मंडी में आगजनी पर काबू पाते हुए फायर बिग्रेड विभाग के अधिकारी और मुलाजिम

अभी तक तो इतनी बड़ी कोई भी घटना नहीं हुई है। वल्ला सब्जी मंडी में आगजनी की घटना होने पर भारी मात्रा में फ्रूट और सब्जियां और तीन खोखे  जल गए।फोकल प्वाइंट में आज दोपहर को पेचों की फैक्ट्री में आग लग गई।

फोकल प्वाइंट में आगजनी होने पर मौके पर पहुंची विधायक जीवनजोत कौर

आगजनी की घटना होने से क्षेत्र की विधायक जीवनजोत कौर भी घटनास्थल पर पहुंची और फैक्टरी में फायर ब्रिगेड के विभाग के अधिकारियों और मुलाजिमों  द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा भल्ला कॉलोनी इस्लामाबाद, चौक जय सिंह,सुल्तानपिंड रोड के शहीद उधम सिंह नगर, तरनतारन रोड पुल के नीचे, भगतावाला के समीप फतेह सिंह कॉलोनी में एक मकान, पंज पीर न्यू गोल्डन एवेन्यू के समीप एक प्लाट में, थाना सदर रामतीर्थ रोड की ओर जाते रास्ते में एक कबाड़ की दुकान, घास मंडी में आगजनी की घटना हुई है। जिन पर काबू पा लिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *