Breaking News

अमृतसर की सेंट्रल जेल का डॉक्टर नशे की पुड़िया कैदियों को बेच रहा, डॉक्टर को गिरफ्तार कर 100 ग्राम हेरोइन बरामद की

अमृतसर,27 अक्टूबर (राजन): अमृतसर की सेंट्रल जेल के डॉक्टर से नशा बरामद हुआ है। डॉक्टर जेल में कैदियों व हवालातियों को दवा की जगह नशे की पुड़ियां दे रहा था। जानकारी जेल प्रशासन को मिली तो उन्होंने जाल बिछाया और डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। डॉक्टर से जेल प्रशासन ने नशे की पुड़ियां बरामद कर ली हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सेहत विभाग की तरफ से डॉ. दविंदर सिंह को जेल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर तैनात किया गया था। जेल के अंदर यह डॉक्टर बीमार होने वाले कैदियों व हवालातियों को दवा देने का काम करता था, लेकिन इसी की आड़ में उसने कैदियों तक नशा पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया।

जेल प्रशासन ने जाल बिछा डॉक्टर को किया गिरफ्तार

जेल प्रशासन को जानकारी मिली कि डॉक्टर कैदियों तक नशा पहुंचा रहा है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने जाल बिछाया। जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने डॉ. दविंदर को उस समय गिरफ्तार किया, जब उसने दो पुड़ियां दो कैदियों को दीं।

100 ग्राम हेरोइन भी बरामद

जेल प्रशासन ने डॉ. दविंदर से दो पुड़ियों के अलावा तकरीबन 100 ग्राम और हेरोइन बरामद की है। जिसे उसने पुड़ियों का रूप दे रखा था, ताकि आने वाले मरीजों को आसानी से दे सके। इसके लिए वह मरीजों से मोटे पैसे भी ऐंठ रहा था।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर दविंदर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शिकायत के बाद सेहत विभाग ने भी डॉक्टर दविंदर को सस्पेंड करने की तैयारी शुरू कर दी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *