Breaking News

अवैध तौर पर लगे मछली बाजार हटाने गई निगम की टीम को रोककर कार्रवाई नहीं करनी दी गई

अमृतसर, 16 नवंबर (राजन): इस्लामाबाद 22 नंबर फाटक पर बन रहे पुल के नीचे लोगों द्वारा अवैध तौर पर कब्जा करके मछली बाजार लगाया जा रहा है। इस मछली बाजार के पास एक स्कूल और आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा नगर निगम कमिश्नर को इस बाजार को हटाने की शिकायतें की गई है। इस पर आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट मैडम अर्चना तहसीलदार की मौजूदगी में  इस्लामाबाद के प्रभारी,नगर निगम एस्टेट विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध रूप से लगे मछली बाजार को हटाने के लिए गए।

वहां पर उपस्थित लोगों ने नगर निगम की टीम की घेराबंदी कर ली और निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। निगम द्वारा उठाए गए सामान के ट्रक को भी वहां पर रोक दिया गया। जिस कारण नगर निगम की टीम को वहां से बेरंग लौटना पड़ा।

एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि अवैध रूप से लगे इस मछली बाजार को हटाने और इस पर आगे की बनती कार्रवाई करने के लिए मछली बाजार लगाने वालों की  वीरवार को निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग रखी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *