Breaking News

नगर निगम ने पार्किंग स्टैंड अलॉट करने के ईऑक्शन बिड की जारी,24 नवंबर अंतिम तिथि

अमृतसर,17नवंबर (राजन): नगर निगम के कुछ बड़े पार्किंग स्टैंड पिछले कई वर्षों से नहीं लग रहे हैं। जिससे निगम को भारी वित्तीय हानि हो रही है। नगर निगम के एस्टेट विभाग द्वारा एक बार फिर 11 पार्किंग स्टैंड अलॉट करने के लिए ई ऑक्शन बिड जारी की है। इन पार्किंग स्टैंड भरने की अंतिम तिथि 24 नवंबर शाम 5:00 बजे तक रखी हुई है। पार्किंग स्टैंड एक साल के लिए दिए जाएंगे। नगर निगम द्वारा पार्किंग स्टैंड के  रिजर्व रेट भी जारी किए है। जिनमें माता कोला अस्पताल  3.60 लाख रुपए, मच्छी मंडी 13.78 लाख रुपए, न्यू डीटीओ ऑफिस 1.57 लाख, जिला लाइब्रेरी रानी का बाग, उप्पल अस्पताल, होटल पार्क 2.82 लाख, निगम भवन रंजित एवेन्यू 76 हजार, टेलीफोन एक्सचेंज 7.27 लाख, नजदीक सेलिब्रेशन मॉल लिंक रोड 80 हजार रुपए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शॉपिंग कंपलेक्स 20.92 लाख, अमनदीप अस्पताल 9.69 लाख, कैरो मार्केट  24.96 लाख रुपए, केडी अस्पताल, शाशी अस्पताल, कर्म सिंह वार्ड के पार्किंग स्टैंड 2.85 लाख रुपए रखी गई है। इसमें जीएसटी अलग तौर पर  लगेगी।

नगर निगम द्वारा जारी रिजर्व प्राइस लिस्ट

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कूड़ा उठाने को लेकर नगर निगम द्वारा एक कंपनी को जारी किए गए आदेश पर हाई कोर्ट में दायर की गई दो याचिकाओ पर स्टे आर्डर नहीं मिला

अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *