अमृतसर, 25 नवंबर(राजन):बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाने को लेकर एक विशेष बैठक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर अम्रिओत्सर शहरी की पाँचों विधानसभा केन्द्रीय से डॉ. राम चावला, उत्तरी से सुखमिंदर सिंह पिंटू, पश्चिमी से कुमार अमित, पूर्वी से डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस) तथा दक्षिणी से हरजिंदर सिंह ठेकेदार भी उपस्थित थे।सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के रचियता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस हम सब भारतियों के लिए बहुत गर्व की बात है। 26 नवंबर से लेकर 6 दिंसबर 2022 तक समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता सारे शहर में बाबा साहिब के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित बस्ती संपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगें। जिसमें भाजपा पदाधिकारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेंगें। इस अभियान के तहत अंतगर्त जिले में स्थित सभी वार्डों व पंचायतों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा। संजीव कुमार ने इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभी को बाबा साहिब के दर्शाए मार्ग पर चलने का चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर संतोष सिंह गुमटाला, राकेश गिल, केवल गिल, मानव तनेजा, शक्ति कल्याण, सतपाल डोगरा आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें