Breaking News

नगर निगम का कामकाज कल से शुरू करेंगे, 7 महीने बाद देखेंगे कार्य : संदीप ऋषि

अमृतसर,29 नवंबर (राजन): नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि कल बुधवार से नगर निगम का कामकाज देखेंगे। संदीप ऋषि के पास एडिशनल कमिश्नर एक्साइज का पद था। उन्होंने बताया कि इस पद से आज रिलीव हुए हैं और चंडीगढ़ में किसी अन्य कार्य के कारण वह आज देर शाम को चंडीगढ़ से अमृतसर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 7 महीने बाद नगर निगम का कार्य देखने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों से मीटिंग करके एक टीम के रूप में कार्य कर सभी कार्यों का निपटारा किया जाएगा। संदीप ऋषि ने कहा कि विशेषकर जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *