![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221202_165225.jpg)
अमृतसर,2 दिसंबर (राजन): नगर निगम और पुलिस द्वारा सड़कों और फूटपाठों से रेहड़िया हटाने का शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत आज सूरज चंदा पीवीआर के सामने रेहड़ी मार्केट लगभग तैयार हो गई है। आज सुबह से ही निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह और रामबाग थाना प्रभारी राजविंदर कौर अपनी अपनी टीमो के साथ बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र, रामबाग से मानसिंह चौक तक लगी रेहड़ी वालों को सड़कों से रेहड़िया हटाने की चेतावनी देने के लिए निकले। जिससे आज इन क्षेत्रों से लगभग 50 रेहड़िया शिफ्ट होकर सूरज चंदा पीवीआर के सामने आ गई।
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221202_165112.jpg)
धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के एंट्री गेट और बाहर निकलने वाले गेट के आसपास, रामबाग से मानसिंह चौक तक सभी रेहड़िया रेहड़ी मार्केट में शिफ्ट करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार अभियान जारी रखेगी।
रेहड़ी मार्केट की करवाई साफ सफाई
![](https://amritsarnewsupdates.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG_20221202_171656.jpg)
नगर निगम द्वारा सूरज चंदा पीवीआर के सामने बनाई जा रही रेहड़ी मार्केट की पूरी तरह से साफ सफाई करवाई गई है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर सफाई का जायजा लिया। उन्होंने रेहड़ी लगाने वालों से कहा कि नगर निगम यहां पर पूरी साफ-सफाई रखेगा और आप लोग भी इसमें सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कल से यहां पर बड़े और छोटे डस्टबिन भी फिक्स कर दिए जाएंगे। रेहड़ी वाले डस्टबिन में ही कूड़ा करकट डालें।
शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रेहड़ी मार्केट बनाएंगे: निगम कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी हॉल गेट के बाहर और सूरज चंदा पीवीआर के सामने रेहड़ी मार्केट लगभग तैयार करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रेहड़ी मार्केट बनाएंगे।
बढ़िया रेहड़ी मार्केटे बनेगी : मेयर
मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि शहर में बढ़िया रेहड़ी मार्केटे बनेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का सिविल विंग, स्ट्रीट लाइट विभाग, ओ एंड एम सेल, स्वास्थ्य विभाग और विशेषकर एस्टेट विभाग को निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि रेहड़ी मार्केट में सभी को पूर्ण सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि नगर निगम कभी भी किसी को उजाड़ेगी नहीं अलबत्ता रेहड़ी वालों का कामकाज ही बढ़ाएगी। लोगों को भी इससे सहुलत मिलेगी और ट्रैफिक समस्या का भी हल निकलेगा।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें