अमृतसर, 4 दिसंबर (राजन):पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले अगले तीन दिन पंजाब में गहरी धुंध अपना असर दिखाएगी।सरहदी व खुले इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो सकतीऔर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।सोमवार दोपहर से मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। माझा के गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर में धुंध रहने वाली है। वहीं दोआबा में कपूरथला और जालंधर में धुंध अपना असर दिखाएगी। वहीं पश्चिमी मालवा में फिरोजपुर व मोगा और पूर्वी मालवा में लुधियाना, बरनाला,संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर देखने को मिलेगा। हालांकि शहरी व घनी आबादी एरिया में इसका इतना असर नहीं होगा, लेकिन खुले इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।
पंजाब में सबसे ठंडा जालंधर
पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके और नीचे गिरने का अनुमान है। रविवार सुबह सबसे ठंडा जालंधर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तसर में 5.9, अमृतसर में 6.5, लुधियाना में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में यह गिरावट 1 से 3 डिग्री तक की रही है।
7 दिसंबर तक तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर 7 बर्फबारी होने की आशंका जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। बर्फबारी के बाद पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान तेजी से गिरेगा। इतना ही नहीं, मौसम में बदलाव आने से पंजाब के अधिकतर इलाकों में धुंध भी रहेगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें